Explore

Search

March 25, 2026 4:36 am


लेटेस्ट न्यूज़

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, पोस्टर विमोचन के साथ जागरूकता अभियान की शुरुआत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चूरू। जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। जिला कलेक्ट्रेट आपणी योजना परिसर में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने पोस्टर को जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। इनमें हॉट स्पॉट, प्रमुख चौराहे, मॉल, बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

कलेक्टर सुराणा ने कई विभागों के बीच समन्वय की बात कही। इनमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा मामलात विभाग शामिल हैं। साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी इस अभियान का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक नगेन्द्र सिंह राठौड़ मौजूद थे। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भूंवाल और महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर