रींगस। शहर में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाया। खाटूश्यामजी मोड़ पर स्थित श्री सीताराम गोशाला शिव मंदिर और रेलवे फाटक संख्या 108 के पास स्थित चमत्कारेश्वर शिव मंदिर में चोरी की वारदात हुई। गोशाला मैनेजर मोहन सिंह ने बताया-चोरों ने राम दरबार मंदिर का शीशा तोड़ा। शिव मंदिर और गोशाला के गौ ग्रास टैंपों के दानपात्र से राशि चुरा ली। चोरी का पता तब चला जब सुबह महिलाएं पूजा के लिए मंदिर पहुंचीं। चमत्कारेश्वर शिव मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर दानपात्र से राशि, चांदी का छत्र और पूजा सामान चुरा लिया। स्थानीय निवासी सतीश कुमार ने यह जानकारी दी। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। उन्होंने चोरों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। इलाके में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। बाइक चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
PSLE Math Decoded: Transform Anxiety into Acing Power with Strategic Singapore Tuition
March 10, 2026
12:59 am
Sämtliches über das Playjonny Casino
March 10, 2026
12:59 am
Easy CPGZ File Access – FileMagic
March 10, 2026
12:52 am

रींगस में दो मंदिरों से चोरी, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

