डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना पुलिस ने पावर बाइक के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने 22 पावर बाइक को जब्त किया है, जबकि शराब पीकर बाइक चलाने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। शांतिभंग करने वाले 2 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन, पावर बाइक और स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पावर बाइक को रुकवाया। बिना कागजात के ही पावर बाइक चलाने, स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 पॉवर बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं शराब पीकर बाइक चलाने वाले 3 बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शांतिभंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में लोकेश (23) पुत्र गणपत बंजारा निवासी बेलिया पुलिस थाना मेघरज गुजरात और शंकर (25) पुत्र धर्मा रोत निवासी नागरिया पंचेला थाना चौरासी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि पावर बाइक, स्टंटबाजी, शराब पीकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Plinko Online spielen: Ein Leitfaden für Strategie, Apps und die besten Erfahrungen
February 8, 2026
11:17 am
Save Time Opening AM Files Using FileViewPro
February 8, 2026
11:11 am
Natural Health Degree
February 8, 2026
11:07 am

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई; बिना कागजात की 22 पावर बाइक जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

