Explore

Search

March 25, 2026 10:53 am


टेलर टिप्पर की टक्कर में दो की मौत तीन घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा शहर के नांन्ता थाना क्षेत्र के बड़गांव गुरुद्वारा इलाके में ट्रेलर टिप्पर और दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोगों की मौत 3 लोग हुए घायल पुलिस ने दोनों मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल बच्ची के पिता धनपाल ने बताया की 2 बाइक पर 5 जने सवार थे जो की कोटा आ रहे थे। सड़क पर एक ट्रेलर ने टिप्पर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टिप्पर उछलता हुआ सड़क से गुजर रही दो बाइकों के ऊपर गिरा। बाइक सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस के जरिए एमबीएस हॉस्पिटल भर्ती करवाया। इलाज के दौरान घासीलाल की कल मौत हो गई। देर रात बनवारी की मौत हो गई। छोटी बच्ची पूजा और एक महिला टीना, घायल है इनका इलाज चल रहा है। तुलसीराम भी घायल था लेकिन उसके कम चोट लगी उसे स्टाफ ने हॉस्पिटल से घर भेज दिया।

नांन्ता थाना एएसआई शिवराज सिंह ने बताया कि सोमवार के दिन बड़गांव गुरुद्वारा के आगे कट पर कचरा टिप्पर टर्न ले रहा था। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने टिप्पर को जोरदार टक्कर मार दी। टिप्पर उछलकर दूसरी तरफ गिरा वहां से गुजर रही दो बाइक टिप्पर की चपेट में आ गई जिससे दो बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए टिप्पर चालक भी गंभीर घायल हो गया। ट्रेलर चालक मौके से ट्रेलर को लेकर फरार हो गया। ट्रेलर के नंबर के अनुसार उसकी जांच की जा रही है। बनवारी (30) की मौत आज हुई इसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घासीलाल की मौत कल इलाज के दौरान हो गई थी उसका भी पोस्टमार्टम करवा दिया गया था। 2 घायलों का इलाज एमबीएस अस्पताल में जारी है। परिजनों द्वारा शिकायत ले ली गई है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर