Explore

Search

February 7, 2026 11:15 pm


लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमी ने पति का गला घोंटा, पत्नी देखती रही; चार बदमाशों को मर्डर के लिए 2 लाख रुपए सुपारी दी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले में युवक की हत्या में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। प्रेमी जब युवक का गला घोंट रहा था तो महिला खड़ी-खड़ी देख रही थी। पुलिस ने महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फरार है। मामला खेरली थाना इलाके का है। SHO धीरेंद्र सिंह ने बताया- 8 जून की रात की टैंट हाउस मालिक वीरू जाटव की हत्या हुई थी। पत्नी ने इसे बीमारी से मौत होने का ड्रामा किया, लेकिन परिवार को उस पर शक था। वीरू के बड़े भाई गब्बर ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। उसका कहना था कि मेरे भाई के शरीर पर चोट के निशान थे। दांत भी टूटा हुआ था। अचानक तबीयत खराब नहीं हो सकती है। पुलिस ने जांच करते हुए 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान वीरू की पत्नी पर शक गया। जांच के बाद वीरू की पत्नी अनीता राज, उसके प्रेमी काशीराम प्रजापत निवासी सूर्य नगर कॉलोनी खेरली और बृजेश जाटव निवासी कालवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।

SHO ने बताया- वीरू की पत्नी अनीता राज काशीराम से प्रेम करती थी। वह चोरी-छुपे उससे मिलती थी। पति ने पता चलने पर पत्नी को टोका था। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया था। प्रेमी ने 2 लाख रुपए देकर चार युवकों को सुपारी दी थी। 8 जून को पति-पत्नी अपने पुराने मकान से दूसरे घर पर आए थे। प्लान के अनुसार- पत्नी ने घर का मेन गेट खुला रखा। प्रेमी और चार अन्य युवक बाइक पर आए और घर में घुस गए। वीरू की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी बगल में खड़ी-खड़ी देखती रही। सुबह साढ़े 4 बजे पत्नी ने नाटक करना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों को बताया- पति की तबीयत खराब है। फिर वीरू को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार को शक हुआ कि स्वाभाविक मौत नहीं मर्डर है। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दी। जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ।

SHO ने बताया- अनीता किराना की दुकान थी। प्रेमी कचोरी का ठेला लगाता था। वह किराना की दुकान पर सामान लेने जाता था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। एक-दूसरे से बातचीत और मिलना शुरू हो गया। इस बारे में पति को पता लगने पर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। वीरू ने अनीता से लव मैरिज की थी। उसकी पहले भी शादी हो चुकी थी। वहीं अनीता भी पहले पति को छोड़कर आई थी। उसके पहले से एक बेटा था। वीरू से शादी के बाद एक बेटे को जन्म दिया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर