भीनमाल। रामसीन थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नरेश कुमार मोदरा गांव का रहने वाला है। वह रामसीन थाने का टॉप-10 अपराधी है। उस पर भीनमाल न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। एसपी ज्ञानचंद्र यादव और एएसपी मोटाराम के मार्गदर्शन में थानाधिकारी तेजू सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस टीम में एसआई लादाराम, कांस्टेबल भेराराम, धीरज सिंह और हरिराम शामिल थे। आरोपी को भीनमाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
खेत में काम करते समय किसान को सांप ने डसा, खुद गाड़ी चलाकर 20 मिनट में अस्पताल पहुंचा
June 17, 2025
4:12 pm
नहाने गई युवती, पीछे से पंखे पर लटका युवक; दोनों लिव-इन में रह रहे थे
June 17, 2025
4:11 pm
सीढ़ियों से गिरने से युवक की मौत, छत से उतर रहा था नीचे
June 17, 2025
3:52 pm
बाइक पर ले जा रहे थे नशा, 2 बदमाश गिरफ्तार; 2 मोबाइल, गाड़ी और 1 हजार रुपए किए जब्त
June 17, 2025
3:50 pm
कोर्ट का स्थाई वारंटी गिरफ्तार; रामसीन थाने का टॉप-10 अपराधी था, एक साल से फरार था


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान