चूरू। जिले के तारानगर में नहर से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान रवि स्वामी के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। शव के साथ कपड़े और मोबाइल फोन नहीं मिला है। मृतक को आखिरी बार घटना 20 जून की रात करीब 11 बजे दो युवकों के साथ नहर किनारे देखा गया था। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर वहां से निकल गए, लेकिन रवि उनके साथ नहीं था। तारानगर थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि सरदारशहर रोड स्थित नहर पुलिया के पास किसी के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाया। पहले कुछ नहीं मिला, लेकिन बाद में पुलिया के दूसरी तरफ शव मिला। मृतक के पिता सुशील स्वामी ने तारानगर के राजू नाई और रवि शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद शराब पिलाकर हत्या कर दी। शव के साथ न तो कपड़े मिले और न ही मोबाइल फोन। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
How To Obtain The Most From Your Healthcare Visits
February 8, 2026
4:23 am
FileViewPro for AM, ZIP, BIN, and More
February 8, 2026
4:15 am
tambroker 9C
February 8, 2026
4:14 am
tambroker 63A
February 8, 2026
4:12 am

तारानगर में नहर में मिला युवक का शव; पिता का आरोप- दो दोस्तों ने शराब पिलाकर की हत्या
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

