अलवर। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर गर्म दूध और दाल गिरने से युवक व एक बच्चा झुलस गया। दोनों जिला हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अलवर-खैरथल रेलवे मार्ग पर आगरा निवासी राजवीर सिंह (28) निजी कंपनी के तहत टावर लगाने का काम करता है। वह सोमवार देर रात अपने साथी के साथ टैंट में सो रहा था। तब उसका साथी दाल पका रहा था। अचानक गर्म दाल का बर्तन पलट गया और गर्म दाल राजवीर के शरीर पर गिर गई। वहीं दूसरी घटना मालाखेड़ा क्षेत्र के पिला ढाबा गांव की है। जहां 5 साल के नमन राजपूत पर गर्म दूध गिर गया। बच्चे के पास ही गर्म दूध का भगोना रखा हुआ था। जैसे ही उसकी बड़ी बहन गुजरी, भगोना गिर गया और गर्म दूध नमन पर फैल गया। बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को परिवार वाले तत्काल जिला हॉस्पिटल लेकर गए।

लेटेस्ट न्यूज़
“JC2 Math Tuition: The Key to Acing A-Levels”
March 9, 2026
5:47 pm
We Tried 789Win Casino So You Don’t Have To
March 9, 2026
5:47 pm
8 Fb Pages To Follow About Bill Payment
March 9, 2026
5:46 pm

5 साल के बच्चे पर गिरा गर्म दूध का भगोना; टैंट में सो रहा युवक भी झुलसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

