Explore

Search

July 7, 2025 1:50 pm


एडवोकेट की कार के चारों टायर खोल ले गए चोर, वारदात से पहले तोड़ा सीसीटीवी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले में चोरों का हौसला बुलंद है। सोमवार रात चोर एडवोकेट के घर के बाहर खड़ी नई स्विफ्ट कार के चारों टायर खोलकर ले गए। वारदात से पहले उन्होंने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। घटना भरतपुर शहर के मथुरागेट थाना इलाके की पॉश कॉलोनी जवाहरनगर में सोमवार रात 2 बजे के करीब हुई। मथुरागेट थाना इंचार्ज मथुरालाल मीणा ने बताया- पीड़ित परिवार की ओर से मंगलवार को शिकायत दी गई है। आसपास के मकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

कार मालिक एडवोकेट जगदीप सिंह की मां ओमवती ने बताया- घटना रात 2 से 3 बजे के बीच हुई है। सबसे पहले मैं सुबह 6 बजे उठी। घर के बाहर गई तो गली में खड़ी कार के चारों टायर गायब थे। मैंने आस-पड़ोस के लोगों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। जगदीप सिंह के छोटे भाई हेम सिंह ने बताया- कार बिल्कुल नई थी। इसी साल जनवरी के आखिर में खरीदी थी। मेरे भैया एडवोकेट जगदीप सिंह जयपुर रहते हैं। सच यह है कि पिछले दिनों इलाके में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। सीएम भजनलाल का घर यहां से 50 मीटर ही दूर है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था का ये हाल है। दो तीन दिन पहले भी इसी इलाके में चोरी हुई थी। मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। चोरों ने पहले कैमरे तोड़े फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने डीवीआर से फुटेज निकलवाए हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर