चूरू। जिले के वार्ड 13 में एक पति को पत्नी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पति को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। हंसा देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति शराब के नशे में उसके और बच्चों के साथ झगड़ा कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी पति अशोक कुमार पुलिस की मौजूदगी में भी आक्रामक रहा। उसने पत्नी को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। आरोपी ने पुलिस के सामने ही पत्नी से मारपीट का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने अशोक कुमार (36) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गश्त के दौरान मिली शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
How to Keep Bitcoin Safe
August 28, 2025
3:52 pm
From Bitcoin to DeFi Ecosystems
August 28, 2025
3:43 pm
BTC and the DeFi Revolution
August 28, 2025
2:55 pm
जावदा गांव में चौदह वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
August 27, 2025
5:43 pm

पत्नी और बच्चों से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान