चूरू। जिले में पुराना बस स्टैंड के पास शराब के नशे में दो व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को दो व्यक्ति बाइक पर सवार मिले। दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने जब उनसे नाम-पता पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उल्टा पुलिस से ही उलझने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों व्यक्ति काफी समय से इधर-उधर घूम रहे थे। वे राहगीरों के साथ भी बिना वजह उलझ रहे थे। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। अंत में पुलिस ने वार्ड 23 के रहने वाले जितेंद्र सिंह (40) और वार्ड 30 निवासी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
सड़क हादसे में एलडीसी की मौत, रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
June 28, 2025
4:51 pm
जहरीला पदार्थ खाने से कारीगर की मौत, पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा
June 28, 2025
3:31 pm
अधिकारी नही पंहुचे तो कुर्सी के चिपकाया ज्ञापन
June 28, 2025
3:28 pm
युवक के सीने में घुसा मवेशी का सिंग, लंग्स डेमेज; पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था
June 28, 2025
3:06 pm
नशे में दो व्यक्तियों ने बस स्टैंड पर किया हंगामा, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान