Explore

Search

October 15, 2025 11:43 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

आइसक्रीम के गोदाम में लगी भीषण आग : क्षेत्र में मचा हड़कंप,  अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। शास्त्री नगर स्थित आइसक्रीम के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।

शास्त्री नगर निवासी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी कालोनी में पोस्ट ऑफिस के पास अमूल आइस क्रीम की एजेंसी का गोदाम है। गुरुवार को शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लग गई। आग की लपटे देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पब्लिक मौके पर इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गोदाम प्रकाश गुरनानी नाम के व्यक्ति के द्वारा संचालित किया जाता है। जिन्होंने अमूल एजेंसी लेकर गोदाम संचालित किया जा रहा था।

क्रिश्चियन गंज थाने के हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह ने बताया कि गोदाम में अमूल एजेंसी संचालित की जा रही थी। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। नुकसान कितना हुआ इसे लेकर जांच की जा रही है।

पास में था गैस गोदाम

क्षेत्रवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम के पास ही गैस गोदाम भी है।गनीमत रही की आज ने विकराल रूप नहीं लिया। जल्दी आग पर काबू पा लिया क्या। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की प्रशासन से मांग है कि कमर्शियल एक्टिविटी को शहर से दूर रखा जाए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर