Explore

Search

February 20, 2026 7:32 am


लेटेस्ट न्यूज़

अजमेर डिस्कॉम के 24 अफसर-कार्मिक प्रमोट : 20 सहायक लेखाधिकारी, 3 लेखाधिकारी व 1 वरिष्ठ लेखाधिकारी शामिल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। डिस्कॉम ने दीपावली पूर्व नवरात्र में लेखा विंग के 24 अधिकारियो एवं कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर डीपीसी कर पदोन्नति का तोहफा दिया गया। इसमें 11 सहायक लेखाधिकारी द्धितीय , 9 सहायक लेखाधिकारी प्रथम, 3 लेखाधिकारी व 1 वरिष्ठ लेखाधिकारी शामिल है। निगम के प्रबंध निदेशक के.पी. वर्मा ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम की लेखा विंग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर अजमेर डिस्कॉम का नाम देश के शीर्ष डिस्कॉम में शामिल कराया है। डीपीसी प्रशासनिक गतिविधि है और उसी के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं। सचिव (प्रशासन) सीमा शर्मा ने बताया कि डिपार्मेंटल प्रमोशन कमेटी की अनुशंसा के आधार पर नॉन टीएसपी क्षेत्र के 11 जूनियर अकाउंटेंट को सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय , 8 सहायक लेखाधिकारी द्धितीय को सहायक लेखाधिकारी प्रथम , टीएसपी क्षेत्र के एक सहायक लेखाधिकारी द्धितीय को सहायक लेखाधिकारी प्रथम, 3 सहायक लेखाधिकारी प्रथम को लेखाधिकारी तथा 1 लेखाधिकारी को वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

लेखा विंग के रिस्ट्रक्चरिंग की मांग, प्रमोशन पर आभार

अजमेर। भारतीय मजदूर संघ, अजमेर डिस्कॉम शाखा ने प्रबंधन द्वारा लेखा विंग के 24 साथियों को पदोन्नत करने पर अजमेर डिस्कॉम प्रबंधन का आभार जताया और लेखा विंग की पोस्ट को रिस्ट्रक्चर करने की मांग की है। संभाग संगठन मंत्री विनीत जैन ने कहा कि जयपुर व जोधपुर डिस्कॉम में 2015 बैच के कनिष्ठ लेखाकारों की पदोन्नति हो चुकी है, लेकिन अजमेर डिस्कॉम के 2015 बैच के कनिष्ठ लेखाकारों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिला है।अत: इस मामले में ध्यान दें और जल्द से जल्द समाधान करें।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर