Explore

Search

February 18, 2026 10:37 am


गायों को काटने ले जा रहे तस्करों ने की फायरिंग : एक के बाद एक पुलिस टीम पर पांच गोलियां दागी, जवानों ने भी जवाब में फायर किए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बयाना। सदर थाना इलाके में खोहरा-बछेना गांव के जंगलों में बीती रात गो तस्करों और क्यूआरटी पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से 7 राउंड फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग से घबराकर तस्कर गोवंश से भरा ट्रक छोड़कर जंगलों में फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक में 22 गाय, बछड़े भरे हुए थे। इसके साथ ही जंगल में इकट्ठा किए गए 100 से ज्यादा गोवंश को भी मुक्त कराया गया है। ट्रक में भरे गोवंश को भरतपुर गौशाला भिजवाया गया है। बयाना एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि रविवार रात करीब 12:30 बजे क्यूआरटी को गोरक्षा दल ने झील पुलिस चौकी अंतर्गत खोहरा बछेना गांव के जंगलों में तस्करों द्वारा गोवंश को ट्रक में भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर गौ रक्षा दल के साथ क्यूआरटी, सदर थाना और झील पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी पांच राउंड फायरिंग की। जवाब में क्यूआरटी ने भी गो तस्करों पर दो राउंड फायर किए। जवाबी फायरिंग से घबराकर गो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगलों में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तस्कर आसपास के इलाके से गोवंश को ट्रक में भरकर स्लॉटर हाउस ले जाने की तैयारी में थे। क्यूआरटी टीम के इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल सुरज्ञानी मीणा ने बताया कि ट्रक में करीब 25-30 गोवंश भरा हुआ है। जंगल में गौ तस्करों के साथियों ने करीब 100-150 गोवंश को एक जगह पर इकट्ठा कर रखा था। उसे भी मुक्त कराया गया है। तस्कर गोवंश को मेवात इलाके के बूचड़खाने (स्लॉटर हाउस) में ले जाने की तैयारी में थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर