Explore

Search

February 18, 2026 7:54 am


लेटेस्ट न्यूज़

अजमेर में 2 नाबालिग हुई लापता : एक घर से जेवरात व नगदी लेकर निकली, दूसरी का फोन बंद आ रहा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में दोनों नाबालिग की मां ने थाने पर शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

केस1- क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित मां ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी है। परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर गए थे। बेटी घर पर अकेली थी। जब वापस घर पहुंचे तो बेटी गायब मिली। बेटी को जब फोन किया तो उसने बताया कि वह किसी आंटी के साथ गई हुई है। बेटी का कुछ समय बाद वापस फोन आया कि उसे आंटी ने उसे सुनसान जगह पर छोड़ दिया है। इसके बाद बेटी का फोन बंद आ रहा था। बेटी की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 2- क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित मां ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी है। जो घर पर बिना बताए कहीं चली गई। घर से चांदी के जेवरात सहित 15 हजार नगदी लेकर गई है। बेटी के रिश्तेदारों के पास तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर