Explore

Search

February 18, 2026 1:41 pm


पुलिस क्वार्टर में हेड कॉन्स्टेबल की मौत : साथी पुलिसकर्मी को अचेत हालत में मिले, पत्नी और बेटा गए थे भोपाल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले में पुलिस लाइन क्वार्टर में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वे क्वार्टर में अकेले थे। पत्नी और बेटा भोपाल गए थे। बेटे ने भोपाल से पिता को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर उसने पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी को फोन किया। उन्होंने जाकर देखा तो हेड कॉन्स्टेबल अचेत हालत में पड़े थे और उल्टी की हुई थी। वे उन्हें निजी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बोरखेड़ा थाना ASI करतार सिंह ने बताया- कोटा एएसपी ऑफिस में तैनात हेड कॉस्टेबल लालाराम (50) की मौत हुई है। वे मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले थे। परिजन कोटा आ गए हैं। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे महेंद्र ने रिपोर्ट दी है, जिसमें हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। बेटे का कहना है कि उसके पिता बीमार रहते थे।

बेटे को फोन नहीं उठाने पर चला पता

ASI ने बताया- वे पत्नी और बेटे के साथ पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टर में रहते थे। बेटे के साथ पत्नी अपनी बेटी से मिलने भोपाल गई थी। बेटी भोपाल से नर्सिंग कर रही है। बेटे ने भोपाल से सोमवार शाम 7 बजे के करीब अपने पिता को फोन किया। फोन नहीं उठाने पर उसने पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी गनमैन मोमराज को फोन किया। पड़ोसी मोमराज ने क्वार्टर में जाकर देखा तो लालाराम बेड पर अचेत हालत में पड़े थे। बेड के पास उल्टी हो रखी थी। अन्य लोगों की मदद से उनको निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे एमबीएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। हेड कॉन्स्टेबल का बेटा बीएड कर रहा है। उसका कहना है- पिता बीमार रहते थे। उन्हें बीपी की समस्या थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर