Explore

Search

July 7, 2025 11:42 am


10 साल का बच्चा कुएं में डूबा, मौत : पिता के साथ खेत पर गया था, किसान का इकलौता बेटा था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। 10 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने पिता के साथ खेत पर गया था। इस दौरान कुएं में गिर गया और डूबने से मौत हो गई। घटना बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र जाखमुंड गांव में गुरुवार दोपहर की है। तालेड़ा थाना ASI देशराज ने बताया- जाखमुंड गांव के रहने वाले हीरालाल के बेटे जितेंद्र (10) की कुएं में डूबने से मौत हुई है। बच्चा क्लास 5th में पढ़ता था। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

पिता खेत से घर गए, बेटा नहीं मिला

सरपंच हंसराज बंजारा ने बताया- गांव में रहने वाले हीरालाल गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब खेत पर गए थे। उनका 10 साल का इकलौता बेटा जितेंद्र भी साथ था। हीरालाल खेत में काम कर रहे थे। वहीं उनका कुएं की मेड पर बैठ गया। दोपहर 3 बजे के करीब हीरालाल को बेटा दिखाई नहीं दिया। आस-पास तलाश करने पर भी पता नहीं चला। इसके बाद वे घर चले गए। घर पर नहीं मिलने पर वापस खेत में गए। खेत में कुएं के आस-पास देखा तो बेटे की चप्पल पानी में तैरती दिखी। इसके बाद कुएं में तलाश की गई। शाम साढ़े 4 बजे के करीब बच्चे का शव बाहर निकाला गया। पिता ने कहा वह खेती के काम से जुड़ा है। सरकार से उचित आर्थिक मदद की मांग की है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर