सवाई माधोपुर। गीता देवी अग्रवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर में शनिवार को विधिक जागरूकता दिवस मनाया गया। स्कूली छात्राओं को महिला उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ कानूनी जानकारी दी। इस दौरान लीगल काउंसलर प्रिया तेहरिया ने बालिकाओं को बताया कि वे किस प्रकार अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों एवं शोषण के खिलाफ कानूनी मदद प्राप्त कर कैसे संरक्षण प्राप्त कर सकती है और अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर सकती हैं। लीगल काउंसलर प्रिया तेहरिया ने स्कूली छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, वन सखी स्टॉप सेंटर आदि पर विस्तार से बालिकाओं को जानकारी दी। यहां पर प्रिया तेहरिया ने बालिकाओं को कानूनी प्रक्रिया के बारे में बताया और विविध जागरूकता दिवस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्कूली छात्राओं से अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान यहां पर केंद्र प्रबंधक अनीता कंवर, विद्यालय की प्रधानाचार्य विनोद कुमारी मोड, वरिष्ठ व्याख्याता दिनेश चंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, पार्वती माली, रामअवतार सिंह चौहान एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Slot Machines
February 7, 2026
5:22 pm
Ryan Reynolds calls Justin Baldoni a ‘predator’ in court motion
February 7, 2026
5:18 pm

स्कूली छात्राओं को दी कानून की जानकारी : लीगल काउंसलर ने पॉक्सो एक्ट और वन सखी के बारे में बताया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

