Explore

Search

October 29, 2025 7:45 pm


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : हादसे में दूसरा घायल, मेगा हाईवे से दूर गिरे दोनों

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी। जिले के लाखेरी में शुक्रवार शाम एक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा गंभीर घायल हो गया। बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों बाइक सवार मेगा हाईवे से दूर गिरे। इसके चलते लोगों की नजर देर से पड़ी। रात सवा आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लाखेरी में मेगा हाईवे पर पापडी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे कोटा रेफर किया है। पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक बाइक पड़ी हुई है और कांच बिखरे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार सड़क से दूर एक गड्ढे में पड़े थे। पुलिस ने दोनों को 108 एम्बुलेंस से लाखेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां दिनेश (29) पुत्र सत्य नारायण निवासी मीणा का झोपड़ा, कोटडापुरा थाना बुढादीत जिला कोटा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा ब्रजेश पुत्र बद्रीलाल को कोटा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश में हाईवे के आस पास के सीसीटीवी कैमरे से तलाश शुरू की है। लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा ने बताया कि दोनों बाइक सवार पापड़ी में किसी कार्यक्रम में आए थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर