श्रीगंगानगर। भगवान कृष्ण के गाय चराने की शुरुआत करने के दिन गोपाष्टमी पर शनिवार को शहर की गौशालाओं में लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कहीं संकीर्तन हुए तो कहीं यज्ञ में आहुतियां देकर सभी के मंगल की कामना की गई। गायों को चारा, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री दी गई वहीं गायों की परिक्रमा कर उनकी पूजा अर्चना की गई। गायों को पुष्प मालाएं अर्पित की गई वहीं विशेष प्रकार के वस्त्रों से गायों का शृंगार किया गया। शहर की प्रमुख गौशालाओं में दोपहर तक मेले जैसा माहौल था। सुखाड़िया सर्किल स्थित श्रीगौशाला परिसर में लोगों ने राधा गोविंद मंदिर में दर्शन कर गोपाष्टमी पूजन की शुरुआत की । यहां राधानाम संकीर्तन में भी लोगों की भागदीरी रहीं वहीं कमलेश भजन मंडली ने भी सुबह राधाकृष्ण के भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया।गौशाला परिसर में गेट से अंदर तक बस श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। यहां गायों का पूजन का इन्हें चारा खिलाया गया। वहीं इसके साथ ही गायों को वस्त्रदान भी किया गया। गौशाला परिसर में लोगों ने दीपदान किए। वहीं पदमपुर रोड के श्री कल्याण भूमि गौसेवा सदन में भी आयोजन हुआ। गौशाला परिसर में सुबह सात बजे तक संकीर्तन हुआ। यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहुति दी। लोगों ने गायों को खाद्य पदार्थ दिए तथा पूजन कर वस्त्रदान किया। गायों की परिक्रमा भी की गई।

लेटेस्ट न्यूज़
Topskin CS 2 кейсы. Топскин кейсы КС полное руководство
March 11, 2026
3:18 pm
“Le Migliori Recensioni di Plinko App: Pro, Contro e Consigli per Giocare”
March 11, 2026
3:18 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 11, 2026
3:17 pm
Darkmarket List
March 11, 2026
3:16 pm

संकीर्तन और श्रद्धा से मनाई गोपाष्टमी : सुबह से दोपहर तक हुए गौपूजन, यज्ञ में दी आहुतियां
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

