झुंझुनूं। जिले विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगी आचार संहिता की पालना में सूरजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 लाख 72 हजार रुपए जब्त किए है। कार्रवाई देर रात हरियाणा बॉर्डर के पास लगे पिलोद बॉर्डर पर की गई है। सूरजगढ़ थानाधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया- झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगी आचार संहिता की पालना में थाना क्षेत्र के पिलोद चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान हरियाणा के लोहारू की तरफ से एक सफेद रंग की टाटा की कार आते हुए दिखाई दी। कार को रुकवाकर चालक से नाम पता पूछा तो खुद का नाम गुरमित पुत्र रमेश लाल निवासी ग्राम निगाना (हरियाणा) होना बताया। पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी के डैश बोर्ड में काले रंग की प्लास्टिक की थैली मिली। जिसे खोलकर देखा तो उसमें 2 लाख 72 हजार 150 रुपए मिले। पैसों के बारे में पूछा तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पैसों को जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
How Small Businesses Benefit From Hiring an AI Agency
March 14, 2026
7:28 pm
Used Car Loans Defined: How Financing a Pre-Owned Vehicle Really Works
March 14, 2026
7:27 pm
The Sounds Of Vaping – The Good, The Dangerous And The Ugly
March 14, 2026
7:26 pm

हरियाणा बॉर्डर पर कार से 2.72 हजार रुपए जब्त : चेक पोस्ट पर सूरजगढ़ थाना पुलिस ने की कार्रवाई, ड्राइवर नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

