Explore

Search

February 19, 2026 4:02 pm


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : हादसे में दूसरा घायल, शादी में शामिल होने जा रहे थे आगरा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के मनियां थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में मंगलवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जिसके शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि मंगलवार शाम को बाइक सवार दोनों युवक आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर घायल हालत में मिले थे। जिन्हें रात के समय जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रिश्ते में भाई लगने वाले बाइक सवार दोनों युवक विवेक (23) पुत्र माता प्रसाद और मोनू (21) पुत्र छोटू निवासी सीताराम कॉलोनी आगरा जिले के शमशाबाद में एक शादी समारोह में जा रहे थे। जो सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल हुए युवक विवेक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद उसके शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। जिसका पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल हादसे के बाद पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर