बीकानेर। जिले से दिल्ली की ओर जाने वाली रेल पटरियों पर एक युवक का शव मिला है। ये युवक पिछले तीन दिन से लापता था और अब उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना पांचू के कक्कू गांव में रहने वाले हरीराम भार्गव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अक्खाराम 9 नवम्बर को घर से बिना बताये निकल गया था। इसके बाद वो वापस नहीं आया। कई जगह ढूंढा गया लेकिन मिला नहीं। इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई थी। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से हरीराम को अपने भाई अक्खाराम का शव मिलने का पता चला। अक्खाराम ने बीकानेर-दिल्ली रेल लाइन पर बल्लभ गार्डन पर अक्खाराम ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ताकि परिजनों का पता चल सके। इसी आधार पर हरीराम ने फोटो देखकर पीबीएम अस्पताल में संपर्क किया। जहां शव मोर्चरी में मिला। हरीराम ने ही पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर मर्ग दर्ज करके छानबीन की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर शव भी परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Dark Market 2026
February 19, 2026
3:35 pm
Guia detallada acerca de Chicken Road: Opiniones, detalles y exito dentro de el mercado hispano de hoy.
February 19, 2026
3:29 pm
8 Dry Herb Vape Tips Reddit Mistakes It’s Best to Never Make
February 19, 2026
3:28 pm
1تعمیر ماکروفر پاناسونیک
February 19, 2026
3:24 pm

रेलवे लाइन के आगे कूदकर दी जान : घर से तीन दिन से लापता युवक ने रेल के आगे कूदकर दी जान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

