जालोर। जिले में दुकान बंद कर शाम को घर जा रहे ज्वेलर पर 3 युवकों ने लोहे के सरियों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बागरा एएसआई रघुनाथाराम विश्नोई ने बताया- पीड़ित के भाई दिलीप ने बागरा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि बागरा निवासी उसका छोटा भाई रवि कुमार(27) पुत्र जगदीश सोनी की मुख्य बाजार में केशी ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान आ रखी है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान हेड पोस्ट ऑफिस के आगे पहुंचा ही था कि बीच रास्ते में 3 युवक लाठियों व लोहे के सरियों से रवि पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें रवि के सिर, हाथ सहित अन्य जगह गहरी चोट लगी। हमले में रवि गंभीर घायल हो गया। मारपीट करने पर रवि जोर से चिल्लाया तो आसपास के घर से लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। जिस पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से बागरा के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसका उपचार के बाद घर भेज दिया। उसके भाई ने बताया कि ज्वैलर्स की दुकान मालिक रवि के पास एक बैग था। जिसमें 4.5 तौला सोने की चेन थीं। जो तीनों आरोपी लेकर फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बागरा एएसआई रघुनाथाराम विश्नोई ने बताया कि रात को बागरा में ज्वैलर्स के दुकान मालिक के साथ हुई घटना में उसके भाई दिलीप ने रिपोर्ट दी है। जिसमें सिर्फ मारपीट होने की जानकारी दी है। लूट का काई मामला नहीं है। सुबह उन्होंने बताया कि बैग से एक डिब्बी थी। जो कहीं गिर गई थी। हालांकि पुलिस के द्वारा सभी एंगल से जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
My Photochromic Cycling Glasses Nightmare: Why Cinily Co Uk Saved My Rides
March 17, 2026
2:51 pm
Artikel qq88bet v2
March 17, 2026
2:50 pm
στον κόσμο του τζόγου
March 17, 2026
2:45 pm

ज्वैलर्स दुकान-मालिक के साथ 3 बदमाशों ने की मारपीट : दुकान बंद कर घर जाते समय हुआ घटना; मामला दर्ज, जांच शुरू
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

