डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना इलाके के गेपसागर झील में युवती का शव मिलने के मामले में गुरुवार को पहचान हो गई है। युवती डूंगरपुर शहर निवासी थी। जो 2 महीने पहले मजदूरी के लिए गुजरात गई थी। बुधवार शाम को उसका शव झील में मिला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर के गेपसागर की पाल पर बुधवार शाम के समय किसी युवती की चप्पलों के साथ ही चाकू, खून से लथपथ कागज और 30 रुपए मिले थे। इसके बाद पाल पर घूम रहे लोगों ने आस पास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने झील में किसी युवती के डूबने का शक जताया। इसके बाद लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस की टीम ने नाव और गोताखोर की मदद से झील की गहराई में तलाश शुरू कर दी। रात को युवती का शव झील में मिला। जिस पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। पुलिस ने उसकी शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव की पहचान पातापुर निवासी अनीता कटारा (18) के रूप में की है। शव की पहचान होने पर परिजन मॉर्चुरी पहुंचे। जहां परिजनों ने बताया कि अनिता 2 महीने पहले मजदूरी के लिए गुजरात के अहमदाबाद गई थी। जहां वह एक बंगले पर काम करती थी। वहीं 8 नवम्बर को वह अहमदाबाद से घर के लिए निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची और कल उसका शव झील में मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Okrummy: A Demonstrable Advance in Rummy Beyond What’s Commonly Available Today
March 11, 2026
3:38 pm
Provo Carpet Cleaning: What Makes a Local Company Feel More Trustworthy
March 11, 2026
3:33 pm
Top Korean Skincare Ingredients You Should Know
March 11, 2026
3:32 pm
Darknet Market Lists
March 11, 2026
3:30 pm

गेपसागर झील से मिला युवती का शव : 2 महीने पहले मजदूरी के लिए गई थी गुजरात, घर आ रही थी वापस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

