सिरोही। स्वरूपगंज कस्बे में गुरुवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारण से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर स्वरूपगंज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। स्वरूपगंज थाना अधिकारी कमल सिंह को सुबह फोन पर सूचना मिली कि कस्बे में वार्ड नंबर 18 में रहने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही ASI कैलाश चंद दल सहित मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मौका मुआयना कर शव को परिजनों की मदद से नीचे उतरवाया। जिसे निजी वाहन की मदद से अस्पताल की मॉर्च्युरी के लिए रवाना करवाया। पुलिस को मौका मुआयना करने के दौरान किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक लंबे समय से जेके लक्ष्मी सीमेंट सिंघानिया स्कूल में कार्यरत था। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम करने के साथ ही पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया, पुलिस युवक की आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
VASP Registration vs Crypto Licensing: Understanding the Differences
March 10, 2026
5:50 am
Key Factors to Consider Before Choosing an On-line Casino
March 10, 2026
5:49 am
Math Tuition for Junior College 2 Students: Your Secret Weapon to A-Level Success Lah
March 10, 2026
5:48 am
Is MBBS in Russia Cheap? Full Guide to Fees and Expenses
March 10, 2026
5:48 am

फंदे पर लटककर युवक ने किया सुसाइड : स्कूल में करता था काम, आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

