श्रीगंगानगर। शहर के खालसा नगर में एक युवक को 3.17 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। युवक हनुमानगढ़ जिले के पचारवाली का रहने वाला है। पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर शाम की। इस संबंध में रात करीब 12 बजे मामला दर्ज किया गया। युवक यह हेरोइन कहां से लेकर आया और श्रीगंगागनर में इसे लाने के पीछे उसका क्या इरादा था, इस बारे में पता किया जा रहा है। युवक को थाने लाकर उससे पूछताछ शुरू की गई है। कोतवाली थाने के एसआई रामेश्वरलाल को शहर के खालसा नगर में एक युवक के पास हेरोइन होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने उसके हुलिए के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। बताए गए हुलिए वाला व्यक्ति नजर आने पर उसे रोका तो वह घबरा गया। इस पर पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उसके पास 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी साहिल कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद हनुमानगढ़ जिले के भादरा में पचारवाली ढाणी का रहने वाला है। वह हेरोइन लेकर श्रीगंगानगर के खालसा नगर में किसलिए आया था, इस बारे में पता किया जा रहा है। वहीं वह यह हेरोइन किससे लेकर आया है। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Understanding RTP and Volatility in On-line Slot Games
March 10, 2026
2:53 am
Top Reasons To Choose FileViewPro For Unknown Files
March 10, 2026
2:53 am
Universal DGC File Viewer for Windows, Mac & Linux
March 10, 2026
2:52 am
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 10, 2026
2:51 am

श्रीगंगानगर में हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार : खालसा नगर में लेकर घूम रहा था, घबराने पर पकड़ा गया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

