भीलवाड़ा। जिले में एक 300 साल पुराने धार्मिक स्थल पर प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और विरोध जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची प्रतिमाओं को यथा स्थान रखवा कर लोगों से समझाइश की। लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में डेवलपमेंट नहीं होने के चलते असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। उन्होंने प्राचीन स्थल पर प्रतिमाओं को हटा दिया। यूआईटी, नगर निगम क्षेत्र में सिक्योरिटी सिस्टम को शीघ्र ही सही करने की मांग की है। मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में श्मशान के पास स्थित सिवाड़ा के भेरुनाथ धर्म स्थल का है। यहां आज सुबह कुछ लोगों ने धर्म स्थल पर प्रतिमाएं खंडित देखी, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगड़ने के लिए प्रतिमाओं को अपने स्थान से गिरा दिया है और उन्हें खंडित करने के साथ तोड़फोड़ की गई। सूचना पर प्रताप नगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नरूका अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमाओं को यथा स्थान रखवाया और लोगों से समझाइश की। स्थानीय वार्ड नंबर 13 के पार्षद नरेश जाट ने बताया- यह सिवाड़ा के भेरुनाथ का 300 साल पुराना स्थान है। यहां पर कल या परसों रात को पांच मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। हमें आज मालूम पड़ा तो किशनावतों के खेड़ी, मोखमपुरा और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं। हम यह चाहते हैं कि मामले में दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। यूआईटी या निगम यहां डेवलपमेंट और साफ-सफाई करें।

लेटेस्ट न्यूज़
Ways to Invest in American Companies
September 1, 2025
9:12 pm
How Market Cap Shapes Risk and Return
September 1, 2025
9:11 pm
Investing in IPO Stocks
September 1, 2025
9:07 pm
How Newcomers Enter the American Market
September 1, 2025
9:06 pm
300 साल पुराने धर्मस्थल पर प्रतिमाओं से तोड़फोड़ : मौके पर पहुंचे लोग बोले- आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, पुलिस की समझाइश के बाद बनी सहमति


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान