जोधपुर। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचन्दानी ने शनिवार को मथुरादास माथुर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और फिर चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं, अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों सहित व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जीआर मूलचन्दानी ने अधिकारियों को अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने, पर्याप्त चिकित्सकों की व्यवस्था, मरीजों एवं परिजनों के ठहरने की उचित व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देशदिए। इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा, मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ नवीन किशोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
วิธีแทงบอลเต็งอย่างมืออาชีพ, เคล็ดลับอ่านราคาบอลให้แม่น ที่ยูฟ่าเบท 64977619 blog
March 3, 2026
8:50 am
Answers about Newspapers and Magazines
March 3, 2026
8:46 am
Answers about Newspapers and Magazines
March 3, 2026
8:45 am
Answers about Entertainment & Arts
March 3, 2026
8:44 am

राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने एमडीएम का लिया जायजा : व्यवस्थाएं जांची और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

