Explore

Search

January 24, 2026 6:14 pm


जोधपुर के MDM हॉस्पिटल में लगी आग : जनरल वार्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट में महिला मरीज झुलसी, बीड़ी सुलगाने से हादसा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में रविवार देर रात आग लग गई। आगजनी में जनरल वार्ड में भर्ती महिला चपेट में आने से झुलस गई। आग फैलती उससे पहले ही स्टाफ ने काबू पा लिया। वहीं महिला आईसीयू में है। हादसे को लेकर जांच कमेटी बनाई गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर नवीन किशोरिया ने बताया- घटना रविवार रात ढाई बजे की है। हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में पेट संबंधी परेशानी को लेकर महिला मरीज भर्ती थी। उसके ऑक्सीजन लगा हुआ था। महिला के साथ एक अटेंडेट था, जिसने रात को बीड़ी सुलगाकर डस्टबीन में फेंक दी। इसके बाद वह सो गया। उसे पता नहीं चला और डस्टबीन में आग लग गई।

20 प्रतिशत तक झुलसी महिला

आग में ऑक्सीजन मास्क वाला हिस्सा जल गया। सूचना पर नर्सिंग स्टाफ वार्ड में पहुंचा और आग को बुझाया। आगजनी में महिला मरीज 20 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे आईसीयू में एडमिट किया गया। प्लास्टिक सर्जन को भी बुलाया गया है।

लापरवाही की जांच के लिए कमेटी बनाई

हादसे को लेकर एक जांच कमेटी भी बनाई गई है। मौके पर नर्सिंग स्टाफ मौजूद था या नहीं। अगर लापरवाही सामने आती है तो एक्शन लिया जाएगा। वहीं अटेंडेंट के खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट दी गई है। हॉस्पिटल के अंदर कोई धूम्रपान करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। अब मरीज के अटेंडेट के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर