सीकर। जिले में रविवार को दोपहर तक कोहरा छाने के बाद आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि आज सुबह सीकर में कुछ क्षेत्रों में ही हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन आज न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। सिंगल डिजिट में तापमान जाने के बाद लोगों को यहां सुबह तेज सर्दी का भी एहसास हुआ। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 12.5 और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद राजस्थान में सर्दी का असर भी बढ़ चुका है। आगामी दिनों में जिले में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार जैसे-जैसे जिले में उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ेगा तो सर्दी का असर भी ज्यादा रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
January 20, 2026
1:58 pm
मतदाता पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
January 16, 2026
5:56 pm
Is There An Exit Strategy In Healthcare Set Up?
January 12, 2026
9:37 pm
View And Edit JSB Documents Instantly With FileViewPro
January 11, 2026
11:24 pm

सीकर में सुबह छाया कोहरा, मौसम बदला : पारा 10 डिग्री से नीचे, सुबह-शाम सर्दी का एहसास
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
