Explore

Search

July 8, 2025 4:03 pm


2 चचेरी बहनों को सुसाइड के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार : सोशल मीडिया पर सम्पर्क कर रुपए ऐंठने के लिए दबाव बनाता, गोगुंदा थाना क्षेत्र का मामला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में 9 दिन पहले दो चचेरी बहनों के सुसाइड के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर निवासी शहवाज(19) पुत्र तहसीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को लेकर बीती रात गोगुंदा पहुंची। थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत ने बताया कि मृतक लड़कियों के परिजनों ने लड़कियों की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े आरोपी लड़के के बारे में डिटेल दी थी। जिस पर लड़कियों को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। रिपोर्ट में यह भी बताया था कि पिछले 2 माह से दोनों बहनें परेशान थीं। कई बार पूछने का प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं बताती थीं। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर सम्पर्क करते हुए लड़कियों से रुपए ऐंठने के लिए दबाव बनाया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की पहचान करते हुए पुलिस की एक टीम उसके पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश भेजी गई थी। जहां से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। जिससे मामले में पूछताछ जारी है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

ये था मामला

10 नवंबर की शाम को जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत के गहलोतों का गुड़ा गांव में 17 और 18 वर्षीय दो चचेरी बहनें घर से लापता हुई थी। दूसरे दिन दोनों बहनों के शव घर से 500 मीटर दूर एक खेत में मिले थे। दोनों ने एक जैसे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में साथ पढ़ती थीं। पुलिस अनुसार दोनों लड़कियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। जिससे उनकी मौत हो गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर