Explore

Search

August 5, 2025 10:27 am


समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक के कंधे में लगी गोली : परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। लगन टीका समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक के कंधे में गोली लग गई। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। युवक द्वारा दिए गए पर्चा अभियान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। घटना धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव की है।

जिला अस्पताल में गोली लगने से घायल हुए युवक शिवम (18) पुत्र मोहर सिंह निवासी टीकतपूरा​​​​​​ ने पुलिस को पर्चा बयान दिया हैं। जिसमें बताया है कि वह हाल में जालंधर पंजाब में दुकान चलाता हैं। वह अपने माता-पिता के साथ बुआ के लड़के के लगन टीका समारोह में शामिल होने के लिए सुल्तानपुरा गांव पहुंचा था। समारोह के दौरान वह दूल्हे के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली उसके कंधे में लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

घायल युवक द्वारा दिए गए पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं। घटना को लेकर कंचनपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को गोली लगने की बात सामने आ रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर