भरतपुर। जिले की सेवर थाना पुलिस ने देर रात एक होटल पर छापा मारा। जहां से 1 किलो 178 ग्राम गांजा जब्त किया गया। एक महिला होटल से अवैध तरीके से गांजा बेचती थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भी महिला को गांजे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। सेवर थाने पर तैनात ASI हरि सिंह ने बताया कि 18 तारीख को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 21 पर स्थित टेक्नोलॉजी पार्क स्कूल के पास कमांडो होटल पर गांजा रखा हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत कमांडो होटल पर पहुंची। जिसके बाद होटल की तलाशी ली गई। होटल में रिसेप्शन के काउंटर में गांजा रखा हुआ मिला। जब उसका वजन करवाया तो, 1 किलो 178 ग्राम गांजा था। पुलिस ने वहां से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला का नाम दुर्गा है। जो कि महाराष्ट्र के हिंगाना इलाके की रहने वाली है। इससे पहले भी महिला अवैध तरीके से गांजा बेचती हुई गिरफ्तार हो चुकी है। इसको लेकर सेवर थाने पर मामला दर्ज किया गया। जिसकी तफ्तीश उद्योग नगर SHO हनुमान सहाय को दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Disfunção Erétil: Você Não Precisa Permanecer Envergonhado
February 10, 2026
1:55 pm
Expert Guide for the Latest Gaming World including Spinmama Platform
February 10, 2026
1:54 pm
What Does learn digital with google Mean?
February 10, 2026
1:50 pm
Fall In Love With Axial Flow Fan
February 10, 2026
1:49 pm

होटल से 1 किलो 178 ग्राम गांजा जब्त : एक महिला गिरफ्तार, महाराष्ट्र की रहने वाली महिला पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

