उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को उदयपुर आई। उन्होंने यहां समोरबाग पैलेस जाकर उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने समोरबाग में महेंद्र सिंह मेवाड़ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, बहू राजसमंद सांसद महिमा कुमारी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर भी साथ थे। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, कन्हैयालाल मीणा भी राजे से मिले। राजे से डबोक के निकट एक रिसोर्ट में स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता मांगीलाल जोशी से उन्होंने करीब 15 मिनट तक अकेले में बातचीत की।

लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे उदयपुर आई : समोरबाग में महेंद्र सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि दी, थोड़ी देर डबोक के पास रुकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

