श्रीगंगानगर। बार संघ के चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने से पहले बार संघ हॉल में शुक्रवार को एडवोकेट्स की बैठक हुई। इसमें चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सीनियर एडवोकेट्स ने विचार रखे। इन लोगों ने शुरुआत से सर्वसम्मति के लिए प्रयास किए। हालांकि बैठक शुरू हाेने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। वहीं वोटर लिस्ट को लेकर भी विवाद रहा। इसे लेकर एक-दो बार एडवोकेट्स में विवाद भी हुआ। दोपहर बाद बेठक जारी थी।श्रीगंगानगर में बार संघ का चुनाव होना है। इसके लिए शुक्रवार को बार संघ सभागार में बैठक रखी गई थी। इसमें शहर के प्रमुख एडवोकेट्स ने भाग लिया। एडवोकेट प्रतापसिंह शेखावत ने बताया कि बैठक में पूर्व की वोटर लिस्ट पर विवाद रहा। इसके चलते एडवोकेट्स में तनातनी भी हुई। एडवोकेट्स वोटर लिस्ट में पूरी तरह संशोधन करने के बाद ही चुनाव करवाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा बार संघ चुनाव पर भी चर्चा की गई। चुनाव में सर्वसम्मति पर भी विचार किया गया। बैठक में सीनियर एडवोकेट जसवीर मिशन, बार संघके पूर्व अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई, अजय दीक्षित, आनंद व्यास, विपिन सिद्ध सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

लेटेस्ट न्यूज़
Savaspin Casino: Η πλήρης αξιολόγηση για το 2026 μαζί με λεπτομέρειες για τις δυνατότητες
February 23, 2026
7:28 pm
NetBet bookmaker et casino
February 23, 2026
7:24 pm
The Evolution of Play Jonny Casino Canada: A Detailed Player’s Perspective
February 23, 2026
7:15 pm
This Development of the Spinmama including Virtual Gaming Systems
February 23, 2026
6:59 pm

बार संघ चुनाव से पहले आमसभा में उठे कई मुद्दे : सर्वसम्मति के लिए बुलाई बैठक में वोटरलिस्ट में संशोधन पर विचार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

