चूरू। जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव ख़ासोली में एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय परिवार के लोग युवक के पिता की तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर गए हुए थे। उनके घर आने पर परिजनों को युवक की फांसी की घटना का पता लगा। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने परिजनों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने निजी वाहन की सहायता से शव को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि खासोली निवासी अनिल जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा नवीन कुमार जाट (27) शराब पीने का आदी था। जिसने शनिवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मर्ग रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
What are types of news?
March 12, 2026
10:04 pm
Coin98 Wallet Browser Guide | Chrome, Edge, Firefox, Brave, Safari Setup
March 12, 2026
9:52 pm
Answers about Technology
March 12, 2026
9:50 pm
HOME — Renovation & Design Build
March 12, 2026
9:41 pm

युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर किया सुसाइड : शराब पीने का आदी था युवक, घटना के समय अस्पताल गए थे परिजन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

