अजमेर। जिले में 8वीं कक्षा की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग घर से सोने-चांदी के जेवरात और कपड़े लेकर निकल गई। मामले में पीड़ित मां ने मांगलियावास थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मांगलियावास थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 14 साल की बेटी है, जो की 8वीं कक्षा में पढ़ रही है। वह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं पहुंची। पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि उसने गांव और रिश्तेदारों में पता किया लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। घर पर चेक करने पर कपड़े और सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। उसके दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को उसके बारे में कुछ पता नहीं था। पीड़ित मां की शिकायत पर मांगलियावास थाना पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Why Woman Vaping Videos Is The one Skill You Really Want
March 16, 2026
7:53 pm
Amazon Prime Early Entry Sale: The most Effective Offers On Dwelling Items
March 16, 2026
7:52 pm
Приложение онлайн-казино casino cryptoboss на Андроид: комфорт гемблинга
March 16, 2026
7:49 pm
51 Game Free Daily Gift Codes – Earn Real Money in India Without Any Deposit
March 16, 2026
7:49 pm

अजमेर में 8वीं कक्षा की छात्रा गायब : घर से कपड़े सहित सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई, तलाश में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

