Explore

Search

October 15, 2025 9:23 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

खेत में क्यारी बनाते समय अचानक हुआ ब्लास्ट:किसान जमीन से 5 फुट ऊपर उछला, ब्लास्ट के कारणों का नहीं लगा पता

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। जिले के सेवर थाना इलाके में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। एक किसान अपने खेत में क्यारी बनाने के लिए खुदाई कर रहा था। जैसे ही किसान से खुदाई करना शुरू किया तभी खेत में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिससे किसान जमीन से करीब 5 फुट ऊपर उछल गया। किसान के कमर में चोट आई है। जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस घटना के बारे में जानने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

घटना बगदारी गांव की है। किसान मुंशी 65 ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वह अपने खेत में क्यारी बना रहा था। उसने क्यारी बनाने के लिए खेत में करीब 15 से 20 फावड़े मारे तभी अचानक फावड़ा चलाते समय अचानक जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के साथ मिट्टी हवा में उड़ी और किसान जमीन से करीब 5 फुट ऊपर उछल कर गिर गया। मौके पर पहुंचे किसानों ने मुंशी को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलने पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रघुराज सिंह ने बताया की मौके पर जाकर जांच की गई। जहां विस्फोट होना बताया गया है। वहां आसपास खुदाई करके देखा गया लेकिन, आसपास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इसके अलावा आसपास के इलाके में छानबीन की गई। वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर