Explore

Search

March 4, 2026 8:48 pm


ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत : दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया, कोटा-बूंदी रेलवे लाइन पर दर्दनाक हादसा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी। जिले के केशोरायपाटन में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कोटा-बूंदी रेलवे लाइन के देहित अंडर पास के पास हुई इस घटना में मृतका की पहचान देहित निवासी राधा बाई (पत्नी हेमराज माली) के रूप में हुई है।

केशोरायपाटन थाने के एएसआई भैरू लाल के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां रेलवे ट्रैक पर महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृतका के देवर धनराज ने उसकी पहचान की। परिजनों के मुताबिक, कोरोना काल में बेटे की मौत के बाद से राधा बाई मानसिक अवसाद से जूझ रही थीं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह घटना आत्महत्या है या दुर्घटना। गांव से महज डेढ़ किलोमीटर दूर घटी इस दुर्घटना ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया है। राधा बाई की दो बेटियां हैं, जिनके सिर से अब मां का साया उठ गया है। इस अचानक हुए हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर