Explore

Search

February 12, 2026 11:33 pm


कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की मौत : फसल में दवा डालते समय हुई उल्टियां, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। मध्य प्रदेश के भानपुर में कीटनाशक छिड़काव के दौरान एक किसान की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किसान अपने खेत में फसल पर दवा का छिड़काव कर रहा था। उल्टियां होने पर परिजन उसे झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चौकी प्रभारी महेंद्र मीणा ने बताया कि परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार छिड़काव के कुछ समय बाद किसान को उल्टियां होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन उसे तुरंत भवानीमंडी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात किसान ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर