Explore

Search

March 14, 2025 5:57 pm


बीजेपी जिलाध्यक्षों की घोषणा : अलवर उत्तर से महासिंह अध्यक्ष बने और अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता बने

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर भारतीय जनता पार्टी अलवर उत्तर व दक्षिण के जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई । अलवर उत्तर से महासिंह चौधरी जिला अधक्ष बन गए वहीं अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता रिपीट किए गए ।पार्टी के प्रदेश संगठन संयोजक नारायण पंचारिया सर्वसम्मति से नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की । अभी अलवर उत्तर के जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया व अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता है। अब पार्टी इनको बदल सकती है। ढाई बजे पार्टी ऑफिस में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा मंडल अध्यक्ष और अन्य नेताओं के बीच में होगी। नाम करीब-करीब फाइनल हो चुके हैं, केवल घोषणा करना बाकी है।

उत्तर में दो नेताओं में मुकाबला, दक्षिण में 4 नेता

बीजेपी के नेताओं के अनुसार अलवर उत्तर में केवल महासिंह चौधरी व बलवान सिंह यादव के बीच मुकाबला है। दोनों में एक को बनाया जा सकता है। बलवान सिंह यादव की संभावनाएं अधिक हैं। वहीं अलवर दक्षिण में मौजूदा अध्यक्ष अशोक गुप्ता व दिनेश गुप्ता के बीच में मुकाबला है। हालांकि पूर्व अध्यक्ष संजय नरूका व पवन जैन इस पद की दौड़ में हैं।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर