Explore

Search

March 14, 2025 4:23 am


लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रपति पुलिस पदक से IG सत्येन्द्र सिंह होंगे सम्मानित : IG विकास कुमार सहित 16 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को पुलिस पदक की घोषणा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस-2025 की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस से आईजी सत्येंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। आईजी विकास कुमार सहित 16 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। महानिदेशक पुलिस यू.आर.साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए बधाई दी है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र सिंह का चयन किया गया है। एक आईपीएस अधिकारी सहित प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें महानिरीक्षक पुलिस (जोधपुर रेंज) विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीआईडी एसएसबी, जयपुर) पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोधपुर आयुक्तालय) राजेंद्र प्रसाद व वृत्ताधिकारी (नागौर) राम प्रताप बिश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक (जयपुर डिस्कॉम) विजय सिंह, पुलिस निरीक्षक (थाना हिरणमगरी) हनवंता सिंह राजपुरोहित व पुलिस निरीक्षक (थाना कोटगेट बीकानेर) मनोज कुमार शर्मा, पुलिस उप निरीक्षक (सीआईडी एसबी यूनिट राजसमंद जोन उदयपुर) शीला व पुलिस उप निरीक्षक (पुलिस आयुक्तालय जयपुर) पुरुषोत्तम लाल शर्मा शामिल है।

इसी प्रकार, सहायक उप निरीक्षक (रिजर्व पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर) श्याम लाल व सहायक उप निरीक्षक (सिटी कंट्रोल रूम श्रीगंगानगर) स्वर्ण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल (125 छठी बटालियन आरएसी धौलपुर) राजवीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल (226 आरपीए जयपुर) सुरेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल (सीआईडी एसएसबी जोन श्रीगंगानगर) पवन कुमार, कॉन्स्टेबल (653 प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर) रेवन्ता राम व कॉन्स्टेबल (1127 रिजर्व पुलिस लाइन चूरू) सुरेश कुमार शर्मा को पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर