Explore

Search

July 7, 2025 5:00 pm


सड़क हादसे में घायल की मौत : बाइक से बहन के ससुराल से लौट रहे थे, एक घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा फोरलेन पर बाइक अनबैलेंस होकर फिसल गई। हादसे में दो लोग घायल हुए थे। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा मंडाना थाना क्षेत्र का है। हेड कॉन्स्टेबल कमल सिंह ने बताया- झालरापाटन के सरावा गांव के रहने वाले शंभू सिंह (50) की मौत हुई है। एक घायल अरविंद का निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। एमबीएस हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

फोन किया तो पुलिसकर्मी ने उठाया

मृतक के जीजा बुधराज सिंह ने बताया- शंभू सिंह खेती करते थे। उनके एक बेटा है। शंभू की बहन के ससुराल में किसी डेथ हुई थी। शुक्रवार को 12वें की रस्म थी। वे गांव के व्यक्ति अरविंद सिंह के साथ शुक्रवार को बाइक से बूंदी जिले के बरूंधन गांव पहुंचे। बहन के ससुराल में कपड़े ओढ़ाने के बाद शाम 5 बजे करीब वापस अपने गांव के लिए निकले थे। शाम साढ़े 6 बजे करीब मंडाना के पास हादसे का शिकार हो गए। उन्हें फोन लगाया तो किसी पुलिसकर्मी ने उठाया और हॉस्पिटल आने को कहा। उनके गर्दन व अंदरुनी चोट लगी थी। वहीं अरविंद का पैर फ़्रैक्चर हुआ।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर