झुंझुनूं। शहर में स्थित कान्हा पहाड़ी में खनन कार्य चालू होते ही फिर से विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को इस इलाके से सटे विभिन्न वार्डों के लोगों ने मौके पहुंच गए। धरना प्रदर्शन करते हुए खनन कार्य बंद करने की मांग करने लगे। मौके पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा भी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की आबादी के बीच बार बार खनन शुरू किया जा रहा है।
आसपास के लोगों का स्वास्थ्य व जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ब्लास्टिंग से स्थानीय लोगों के घरो में दरारें आ गई है।
लोगों के सब्र का इम्तिहान ना लिया लाए, अगर ऐसा ही चलता रहा तो स्थिति बिगड़ सकती है। अगर स्थिति बिगड़ गई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
उन्होंने कहा कि खनन से हुए खड्डों में 9 बच्चे डूबकर मर चुके है। ब्लास्टिंग से लोगों के घरो में नुकसान हुआ, उसका सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा देने जगह खनन कार्य चालू करवा दिया।
प्रदेश में एक भी जगह ऐसी नहीं, जहां शहर के बीचों बीच ब्लास्टिंग हो रही हो, शहर के बीचों बीच मंजूरी देना पूरी तरह से गलत है। खनन कार्य शुरू नहीं होने देंगे। बार बार लोगों को परेशान मत करो, अगर स्थिति बिगड़ गई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
सूचना के बाद डिप्टी वीरेंद्र शर्मा और हरिसिंह धायल मौके पर पहुंचे।