जयपुर। जिले में कुत्तों के झुंड से बचने के चक्कर में युवक 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। चोट लगने से बेहोश हो गया। करीब 12 घंटे बाद होश आने पर परिवार से मोबाइल पर मदद मांगी और कहा- “हैलो… मैं कुएं से बोल रहा हूं, मुझे बचा लो।” इधर, शनिवार रात 9 बजे तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने खोजबीन शुरू कर दी थी। 150 से ज्यादा लोग पूरी रात टॉर्च लेकर गांव और आसपास का इलाका छानते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। रविवार सुबह फोन कॉल के बाद युवक को रेस्क्यू कर निकाला गया। घायल अवस्था में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भोजपुरा गांव में घटी।

लेटेस्ट न्यूज़
Dark Market
March 12, 2026
7:31 pm
Its may be interesting
March 12, 2026
7:29 pm
When did Chicago Daily News end?
March 12, 2026
7:27 pm
Day vs Night Skincare Routine
March 12, 2026
7:25 pm

जयपुर में कुत्तों से बचा तो कुएं में गिरा युवक : रातभर बेहोश पड़ा रहा; सुबह फोन कर बोला- कुएं से बोल रहा हूं, बचा लो
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

