सिरोही। पिंडवाड़ा के विवेकानंद स्कूल में एक नई चोरी की वारदात सामने आई है। दो युवकों ने स्कूल के बाहर से एक बच्चे की साइकिल चुरा ली। पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर स्कूल पहुंचे। उन्होंने पहले अपनी मोटरसाइकिल स्कूल की दूसरी तरफ खड़ी की। फिर स्टैंड के पास आकर एक युवक ने दूसरे को इशारा किया। इशारा मिलते ही दूसरे युवक ने एक साइकिल उठाई और मोटरसाइकिल पर रख ली। वह खुद पीछे बैठ गया और दोनों मौके से फरार हो गए।चोरी का पता तब चला जब स्कूल खत्म होने पर एक छात्र अपनी साइकिल लेने पहुंचा। साइकिल नहीं मिलने पर उसने स्कूल प्रिंसिपल को सूचना दी। प्रिंसिपल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पूरी वारदात कैद मिली। स्कूल प्रशासन ने इस मामले की सूचना पिंडवाड़ा पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Klever Wallet Browser Guide | Chrome, Edge, Firefox, Brave, Safari Setup
March 19, 2026
3:32 pm
Ексклюзивна ліпнина для заможних жителів Одеси
March 19, 2026
3:32 pm
Le Mouche Photo: Un Joyau Photographique Inestimable
March 19, 2026
3:31 pm
24 Hours to Improving social effect programs
March 19, 2026
3:31 pm

स्कूल के बाहर से बच्चों की साइकिल चोरी : बाइक पर आए दो युवक साइकिल उठाकर फरार; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

