Explore

Search

March 13, 2026 10:14 pm


वक्फ कमेटी के ऑफिस में फायरिंग : डिफाल्टर ठेकेदार ने 3 गोलियां दागी, टेंडर रोकना चाहता था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा वक्फ कमेटी की टेंडर प्रक्रिया में डिफॉल्टर ठेकेदार ने फायरिंग कर दी। यहां बैठे लोगों को जान-बचाकर इधर उधर भागना पड़ा। 3 फायर करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। मामला कोटा के किशोरपुरा थाना इलाके के वक्फ के ऑफिस का है। जहां टेंट और डेकोरेशन के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। मामले को लेकर वक्फ कमेटी के सदर सरफराज अंसारी ने बताया कि कार्यालय में टेंट और डेकोरेशन के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में कादिर खान आया उसने सदर ऑफिस के बाहर दो फायरिंग की। इसके बाद ऑफिस के अंदर भी एक फायरिंग की। जिसमें कार्यालय का कांच टूट गया। कादिर का पिछले 3 सालों से वक्फ कमेटी में टेंडर था। वह नहीं चाहता था कि किसी नए ठेकेदार के पास कमेटी के टेंट और लाइट डेकोरेशन का काम जाए। अंसारी ने बताया- कादिर वक्फ कमेटी से डिफाल्टर है। उस पर 17 लाख से अधिक की राशि बकाया चल रही है। टेंडर रोकने के इरादे से वह फायरिंग कर भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वक्फ कमेटी ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं कादिर के खिलाफ किशोरपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर