कोटा। वक्फ कमेटी की टेंडर प्रक्रिया में डिफॉल्टर ठेकेदार ने फायरिंग कर दी। यहां बैठे लोगों को जान-बचाकर इधर उधर भागना पड़ा। 3 फायर करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। मामला कोटा के किशोरपुरा थाना इलाके के वक्फ के ऑफिस का है। जहां टेंट और डेकोरेशन के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। मामले को लेकर वक्फ कमेटी के सदर सरफराज अंसारी ने बताया कि कार्यालय में टेंट और डेकोरेशन के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में कादिर खान आया उसने सदर ऑफिस के बाहर दो फायरिंग की। इसके बाद ऑफिस के अंदर भी एक फायरिंग की। जिसमें कार्यालय का कांच टूट गया। कादिर का पिछले 3 सालों से वक्फ कमेटी में टेंडर था। वह नहीं चाहता था कि किसी नए ठेकेदार के पास कमेटी के टेंट और लाइट डेकोरेशन का काम जाए। अंसारी ने बताया- कादिर वक्फ कमेटी से डिफाल्टर है। उस पर 17 लाख से अधिक की राशि बकाया चल रही है। टेंडर रोकने के इरादे से वह फायरिंग कर भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वक्फ कमेटी ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं कादिर के खिलाफ किशोरपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Free Graphics Of Rose Borders For Desktop Publishing Projects
March 13, 2026
8:39 pm
Answers about Electrical Wiring
March 13, 2026
8:35 pm
EJuice Direct Is Your One Cease On-line Vape Store
March 13, 2026
8:34 pm
Iphone With Microsoft Outlook
March 13, 2026
8:34 pm

वक्फ कमेटी के ऑफिस में फायरिंग : डिफाल्टर ठेकेदार ने 3 गोलियां दागी, टेंडर रोकना चाहता था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

