अलवर। कृषि कल्याण फंड के नाम पर कृष उपज मंडी में व्यापारियों से कोष एकत्रित किए जाने का प्रदेश व्यापी विरोध बुधवार को भी जारी है। अलवर कृषि उपज मंडी का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। अलवर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सत्यविजय गुप्ता ने कहा कि कारोना के समय सरकार ने 2020 में किसानों के लिए मंडी व्यापारियों से कृषक कल्याण फंड के नाम पर कुछ पैसा लिया जाने लगा था। लेकिन उस समय कहा गया था कि कोविड के बाद में यह नहीं देना होगा। अब सरकार हर छह महीने में इस राशि को बढ़ाने लगी है। जिससे न किसानों को फायदा है न व्यापारियों को। अब लगातार बोझ पड़ने पर पूरे प्रदेश के व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया है। उसी के तहत अलवर की मंडी भी बंद है और व्यापारियों का विरोध जारी है। अलवर में हड़ताल जारी है। जयपुर में मीटिंग के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। मंडी में केवल किसानों का माल उतारा जाएगा। मंडी अध्यक्ष सत्य विजय गुप्ता ने बताया कि इस फंड को हटाने के लिए कई बार सरकार को ज्ञापन दिए गए।

लेटेस्ट न्यूज़
“Le Migliori Recensioni di Plinko App: Pro, Contro e Consigli per Giocare”
March 11, 2026
3:18 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 11, 2026
3:17 pm
Darkmarket List
March 11, 2026
3:16 pm
Allwin UA CasinoОлВін: нова гральна платформа та букмекер на Українському просторі
March 11, 2026
3:12 pm

कृषि उपज मंडी में हड़ताल जारी : कृषि कल्याण फंड हटाने की मांग, प्रदेश व्यापी आंदोलन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

